Posts

रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ नगर के कई मोहल्लों में पौध वितरण

Image
रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ नगर के कई मोहल्लों में पौध वितरण रायगढ़ - रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ नगर के धांगर डिपा, दर्री डिपा व बेनीकुंज में पौध वितरण किया गया। पृति पक्ष को दृष्टिगत रखते हुए, रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा पितरों के नाम एक पौधा लगाने की अपील की जा रही है। हिन्दू सनातन मान्यताओं के अनुसार पृतिपक्ष में पितरों की आत्म शांति के लिए पूजा अर्चना की जाती है। क्योंकि हिन्दू मान्यताओं में जगत के जड़ और चौतन्य सभी परमात्मा द्वारा निर्मित परमात्मा के पूर्णक स्वरूप हैं। जिसका प्रमाण ईशावास्योपनिषद के इस मंत्र से मिलता है। जो कि कुछ इस प्रकार है - ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात्पूर्णमुदच्यते। पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते।। ईशावास्योपनिषद वेदों के ज्ञान पक्ष को सरलतम् स्वरूप में समाज के समक्ष रखे जाने वाले उपनिषदों में से सबसे पहला उपनिषद है। अतः हम पितृपक्ष में अपने पितरों की पूजा के साथ-साथ प्रकृति की पूजा भी करते हैं। इसका अर्थ यह है कि प्रकृति हमारे पितरों की संजोयी गयी, हमारी रक्षा उपकरण है और वृक्ष उसके ...